चेहरे की खूबसूरती किसको पसंद नहीं होती है। एक सुंदर चेहरे के लिए अब आप पपीते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपको अपने चेहरे पर ग्लो लाना है और सुंदर दिखना है तो आप पपीते का उपयोग कर एक ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। पपीते का उपयोग कर आप फेशियल करके सुंदर और ग्लोइंग चेहरा पा सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल:
# चेहरे पर ग्लो पाने के लिए आप पपाया क्लिंजर, पपाया स्क्रब, पपायामसाज क्रीम और पपाया फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं।
# पपाया क्लिंजर बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच पके हुए पपीते के पेस्ट में 2 चम्मच दूध डालें। दोनों को आपस में अच्छे से मिला लें आपका पपाया क्लिंजर तैयार है।
# पपाया स्क्रब के लिए के लिए आपको पपीते के पेस्ट में 1 चम्मच चावल का आटा मिलाना है और पपाया मसाज क्रीम के लिए 1 चम्मच पपाया पेस्ट में 1 चम्मच एलोवेरा मिला लीजिए।
# दोनों को मिला लें। इन सभी का उपयोग आप हल्के हाथों से अपने चेहरे पर करें। आपके चेहरे में ग्लो आ जायेगा।




एक टिप्पणी भेजें