यहां बच्चों के मल से बनाई जाती है शराब, शौक से पीते है लोग


शराब भी अलग-अलग तरह की मिलती है। कुछ शराब देसी होती है और कुछ विदेशी जिसमे विस्की, रम, चूलईया, महुआ, ब्रांडी, जीन, हंडिया और बीयर जैसी शराब शामिल होती है। दुनिया में कई अलग और अजीब तरीके की शराब भी मिलती है। जब आप इन शराब को बनाने के पीछे का कारण जान लेंगे तो आप भी इसे सुनकर शायद शराब पीना छोड़ देंगे।

बच्चों के मल से बनाई जाती है शराब:

ये शराब कोरिया की विशेष प्रकार की शराब है जो बच्चो के मल से तैयार की जाती है। कुछ शराब के जानकर इसे बहुत फायदेमंद बताते हैं। कोरियन डॉक्टर ली चांग सू, इंसानी मल से तैयार शराब के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने इस बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इस मल से बनी हुई शराब को Ttongsul (सॉन्गसुल) कहा जाता है।


इसके होते है कई फायदे:

इस शराब को तैयार करने में राइस वाइन, किण्वित मानव मल और 9 प्रतिशत एल्कोहल का इस्तेमाल होता है। इस शराब को पीने से किसी भी तरह के तेज दर्द से निजात मिल सकता है। इतना ही नहीं ये शराब टूटी हड्डी के लिए भी काफी फायदेमंद होती है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मददगार साबित होती है। 

4 से 7 साल के बच्चो का मल:

डॉक्टर्स बताते हैं कि 4 से 7 साल के बच्चो का मल काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें बदबू भी कम आती है और इसलिए इस मल से सिर्फ कोरिया में शराब बनाई जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने