हाल ही में Xiaomi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन- Redmi 6A को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने भारत में Redmi 6 और Redmi 6 Pro को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 2GB+16G वेरिएंट के लिए 5,999 रुपये और 2GB+ 32GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये और रखी है।
स्पेसिफिकेशन्स:
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Redmi 6A एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड MIUI 9 पर चलता है। इसमें 18:9 रेश्यो के साथ 5.45-इंच HD+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GB रैम के साथ क्वॉड-कोर 2nm MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा फीचर्स:
Redmi 6A के रियर में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है. वहीं इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16GB/32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3000mAh की है।

إرسال تعليق