साड़ी भारतीय नारी का पारम्परिक परिधान है। साड़ी एक ऐसा गार्मेंट है जिसे आप किसी भी अकेजन पर पहन सकती हैं। फिर चाहे ऑफिस में प्रफेशनल लुक में जाना हो या फिर किसी पार्टी में। अगर आपके मन में डाउट हो और समझ न आ रहा हो कि क्या पहनें तो साड़ी पहन लीजिए। इंस्टेंटली आपका लुक ग्लैमरस हो जाएगा।
जरूर ट्राई करें ये ऑप्शन:
# अगर आपकी साड़ी के साथ ही ब्लाउज भी स्टाइलिश है और ब्लाउज के बैक पर आपने काफी मेहनत की है तो आपको जूड़ा हेयरस्टाइल बनाना चाहिए।
# नोज पिन एक यूनीक फैशन अक्सेसरी है। खासतौर पर जब आप इसे साड़ी के साथ पहनती है तो आपके चेहरे के साथ ही ओवरऑल लुक भी बेहतरीन हो जाता है।
# साड़ी के साथ जूलरी पहनना भी मस्ट है और अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसी जूलरी पहननी चाहिए तो आप दीपिका पादुकोण या कृति सैनन में से किसी से भी टिप्स ले सकती हैं।
# साड़ी पहनी हो और हाथ खाली हो ऐसा कैसे हो सकता है। आप चाहें तो शिल्पा की तरह गोल्डन ब्रेसलेट पहन सकती हैं या फिर विद्या बालन की तरह सोने का मोटा सा कड़ा, दोनों ही लुक साड़ी के साथ परफेक्ट लगेगा।



एक टिप्पणी भेजें