लॉन्च हुआ Huawei Mate 20 Lite स्मार्टफोन, इसमें हैं 4 कैमरे


हाल ही में हुवावे ने अपना मेट 20 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। चीनी टेलिकम्युनिकेशन दिग्गज ने इवेंट में फ्लैगशिप किरिन 980 प्रोसेसर, नया स्मार्ट स्पीकर भी लॉन्च किया। Huawei Mate 20 Lite में लेटेस्ट हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, नॉच डिस्प्ले और ड्यूल फ्रंट व रियर कैमरे दिए गए हैं।  

# स्पेसिफिकेशन्स:

हुवावे मेट 20 लाइट स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.3 इंच फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी पैनल है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा फीचर्स:

हुवावे मेट 20 लाइट में वर्टिकल डिज़ाइन वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 20 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। कैमरा पीडीएएफ सपॉर्ट करता है। हैंडसेट में सेल्फी के लिए भी अपर्चर एफ/2.0 और फिक्स्ड फोकस के साथ 24 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर मिलते हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3750 एमएएच की बैटरी है। 

Post a Comment

और नया पुराने