पति को संभालने के लिए बीवी ने दे दिया सौतन चाहिए का विज्ञापन

Demo pic 

आज के ज़माने में ना जाने क्‍या-क्‍या होने लगा है। पिछले कुछ दिनों में आपने भी कोई ना कोई खबर तो ऐसी सुनी ही होगी जो आपको अटपटी सी लगी हो या जिस पर विश्‍वास करना मुश्किल हो गया हो। अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहे हैं जिसे सुनने के बाद तो शायद देश का हर पति बेहोश हो जाएगा या भगवान के आगे दीया बाती करके अपने लिए भी ऐसी ही पत्‍नी की कामना करेगा।

दिल्‍ली की रहने वाली एक हाउसवाइफ रीमा ने अपने पति को संभालने के लिए सौतन का विज्ञापन दे डाला और इसका टाइटल रखा ‘ सौतन वही जो पिया मन भाए’।

जब रीमा से सौतन का विज्ञापन के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बड़ी खुशी से चहकते हुए कहा कि वो मॉडर्न ज़माने की मॉडर्न पत्‍नी हैं और उनकी सोच इतनी छोटी नहीं है कि वो अपने पति की खुशी के लिए एक सौतन ना ला सकें। अपनी मॉडर्न सोच की दुहाई देते हुए रीमा ने अपने पति के लिए नई पत्‍नी की खोज शुरु कर दी।

रीमा कहती हैं कि उनके पति को दूसरी औरतों को ताड़ने की आदत है और इससे उन्‍हें खुशी मिलती है और एक पतिव्रता पत्‍नी की ये जिम्‍मेदारी है कि वो अपने पति को खुश रखे, मैंने तो बस वही किया है।

जब बाकी बीवियों को इस अनोखे सौतन का विज्ञापन की खबर मिली तो उनके जैसे पैरों तले जमीन ही खिसक गई। वो सब अपने-अपने पति को घर पर ताले में बंद करके रीमा की खबर लेने पहुंची लेकिन यहां तो रीमा आसाराम बापू की तरह प्रवचन देने लगी। उसकी बातों को सुनकर बाकी बीवियां भी प्रभावित हो गईं और उन्‍होंने भी ये प्रण लिया कि वो भी घर जाकर अपने पति के लिए सौतन लाने की बात पर विचार करेंगीं।

Post a Comment

और नया पुराने