सावन में क्यों पहननी चाहिए हरी चूड़‍ियां, क्या है इस रंग को उपयोग करने के लाभ


शिव जी के प्रिय महीने यानि सावन की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना न केवल भोले बाबा के भक्‍तों के लिए महत्‍वपूर्ण है बल्‍कि महिलाओं के लिए भी बेहद खास है। सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली की लहर फैल जाती है और हरे रंग का शानदार नजारा देखने को मिलता है। हरा रंग हमारे सौभाग्य से जुड़ा होता है। इस माह बहुत से लोग हरा रंग पहनना पसंद करते हैं क्‍योंकि माना जाता है कि हरे रंग से हमारा भाग्‍य प्रभावित होता है तथा हम प्रकृति को अपना आभार प्रकट करते हैं। सावन के महीने में महिलाएं अक्‍सर हरी चूड़ियां पहने देखी जाती हैं। आइये जानते हैं कि आखिर क्‍या करण है जो महिलाएं सावन के महीने में हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं......

विवाह से जुड़ा होता है हरा रंग
सावन के महीने में हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र पहनने से महिलाओं को शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा उनके पति की आयु लंबी होती है।

बुद्ध ग्रह से होता है हरे रंग का संबंध
बुद्ध ग्रह के उतार चढाव से इंसान की जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं। यदि इंसान को अपने करियर में ऊंचा उठना है तो उसे इस महीने हरे रंग का प्रयोग कर के बुद्ध देव को प्रसन्न करना चाहिए। वे सुहागन महिलाएं जो ऐसा करती हैं उन्‍हें सम्पन्नता प्राप्‍त होती है।

सकारात्मकता के लिए
हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। वे सुहागिन महिलाएं जो शादी शुदा होने के बावजूद भी पति से खुश नहीं हैं, उन्‍हें अपने बेडरुम के दक्षिण पूर्व हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए।  

Post a Comment

और नया पुराने