वीडियो: 'बिग बॉस' के बहार पहली बार दिखा पुनीश और बंदगी का बोल्ड लुक


रियालिटी शो 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंटरह चुके पुनीश और बंदगी के प्यार के चर्चे आम थे। अब इनकी यही लव कैमिस्ट्री एक म्यूजिक वीडियो में देखने को मिली है। इस वीडियो में बंदगी और पुनीश रोमांस कर रहे हैं। इस गाने को मीट ब्रोज खुशबू गरेवाल ने गाया है। गाने के बोल 'लव मी' है जिसमें बंदगी डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। गाने में दिखाया गया है कि कैसे इन दोनों की बार में मुलाकात हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। यह गाना काफी कैची है। इस गाने में बंदगी ने डांस के अलावा एक्टिंग का जलवा भी दिखाया तो वहीं पुनीश ने बंदगी का एक्टिंग में साथ दिया है। इस गाने में बंदगी और पुनीश रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर आपको 'बिग बॉस' सीजन 11 की याद जरुर आ जाएगी।

'बिग बॉस' के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन टिन नहीं सकेगा हालांकि पुनीश और बंदगी ने इन सारी बातों को अफवाह साबित कर दिया। पुनीश और बंदगी की जोड़ी को इस तरह से 'लव मी' गाने में देखना उनके फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं होगा।

इस गाने को लेकर पुनीश ने कहा था - 'मीट ब्रोज बॉलीवुड के कूलेस्ट ब्रदर्स हैं। यह लोग बहुत ही अच्छा गाते हैं और दिल के भी बहुत अच्छे हैं। मैं हमेशा से ही इनका फैन रहा हूं। इन लोगों से बहुत कुछ सीखने को भी मिला। बिग बॉस के बाद मीट ब्रदर्स ने ग्लैमर वर्ड में आगे बढ़ने का मौका दिया।'

Post a Comment

और नया पुराने