एक तस्वीर में वह हॉल्टर बिकिनी टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में अनीता ग्रीक ऑलिव टियारा पहने पति के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश लग रहे हैं। बता दें कि अनीता इन दिनों सीरियल 'नागिन 3' में विशाखा खन्ना का किरदार निभा रही हैं।
नागिन शो में अनीता एक से बढ़कर एक फैशनेबल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। शो में उनके लुक को नागिन बेला से ज्यादा स्टाइलिश रखा गया है। उनकी साड़ियों का कलेक्शन और ब्लाउज का लुक स्टनिंग होता है।
नागिन-3 टीआरपी चार्ट में अपना दबदबा बनाए हुए है। जब से शो ऑनएयर हुआ है वह रेटिंग में नंबर-1 है।इसके अलावा अनीता 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का रोल प्ले कर रही हैं।




إرسال تعليق