तुलसी के पत्ते ऐसे छुटकारा दिला सकते हैं घर में चल रही कई परेशानियों से!


लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल न सिर्फ पूजा-पाठ के लिए किया जाता है बल्कि यह कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर भगाने में समर्थ होता है। शुभ कार्य के दौरान लोग तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं। पूजा-पाठ और स्वास्थ्य के अलावा भी तुलसी के पत्तों का बहुत महत्व होता है। घर में चल रही परेशानियों से तुलसी के कुछ पत्ते आपको छुटकारा दिला सकते हैं।

घर में कलेश :
घर में कलेश होने पर भी तुलसी का पत्ता बेहद काम आता है। जिन पति-पत्नी या कपल्स की आपस में नहीं बनती और छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होती रहती है। उन्हें तुलसी के केवल 5 पत्ते हमेशा अपने पास रखने चाहिए। 

मन की मुराद पूरी :
यदि आप अपने मन की कोई मुराद पूरी करना चाहते हैं तो तुलसी के 5 पत्ते को एक लाल कागज़ में लपेटकर अपने पूजा घर में रख दें और डेली इसकी पूजा करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखेगा। पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी।

नकरात्मक शक्ति का प्रभाव :
यदि आपको लग रहा है कि आपके घर में किसी नकरात्मक शक्ति का प्रभाव है तो आपको सिर्फ सोते वक़्त अपने तकिये के नीचे तुलसी के 5 पत्ते रखने हैं। ऐसा करने पर मौजूद नकरात्मक शक्तियां वहां से चली जाती हैं।

Post a Comment

और नया पुराने