यहां रहने वाले हर व्यक्ति के लिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होता है। मध्यपूर्व में बसे इस देश का नाम हैै इजराइल। बता दें कि इजराइल में 15 साल की उम्र से बच्चों को आर्मी ट्रेनिंग देना शुरु किया जाता है। यहां हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद उनके लिए आर्मी सर्विस से जुड़ना जरूरी होता है। इजराइल में लड़कों को 2 साल जबकि लड़कियों के 3 साल तक सेना में काम करना होता है। इसी कारण यहां के हर परिवार को हथियार चलाने आता है। यहां महिलाएं भी अपने साथ हथियार लेकर चलती हैं।
बता दें कि इजराइल की कुल आबादी 85 लाख है। इजराइल जब फिलिस्तीन में शामिल था तब यहां 87 फीसदी मुस्लिम, 10 फीसदी ईसाई और 3 फीसदी यहूदी रहते थे। लेकिन अब यहां रहने वाली 74 फीसदी आबादी यहूदियों की है। इजराइल में यहूदियो को काफी छूट दी गई है।
70 साल बाद पारित हुआ कानून भी यही कहता है कि यह देश यहूदियों की मातृ भूमि है और वह चाहे किसी भी देश में क्यों न रहते हों जब चाहे यहां आकर बस सकते हैं। बता दें कि इजराइल में 30 लाख सैनिक हैं। यहां जितने पुरुष सेना में काम करते हैं उतनी ही महिलाएं भी करती हैं।




एक टिप्पणी भेजें