हर लड़की अपने पार्टनर में बड़ी शिद्द्त से देखना चाहती हैं ये 5 खूबियां


सफेद घोड़े पर आएगा और सपनों की दुनिया घुमाएगा- लड़कियों के सपनों के राजकुमार के बारे में यही बातें अमूमन कही जाती हैं लेकिन कई ऐसी बातें भी हैं, जो लड़कियां कभी नहीं कहतीं लेकिन वो अपने पार्टनर में बड़ी शिद्द्त से ये खूबियां देखना चाहती हैं। आप भी जानें, वो क्या खूबियां हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी पार्टनर के लिए परफेक्ट हो सकते हैं.....

1. लड़कियों को ये अच्छा लगता है कि उनका पार्टनर उनकी बातों को गौर से सुनें, न सिर्फ सुने, बल्कि याद भी रखे। वे दरअसल पैसिव नहीं, एक्टिव लिसनर देखना चाहती हैं।

2. लड़कियों को ये अच्छा लगता है कि उनका पार्टनर रिश्ते के पुराने हो जाने के बाद भी उनसे फर्ल्ट करता रहे, इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।

3. सरप्राइज किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन लड़कियों को ये खासतौर पर पसंद आता है। वे किसी मौके पर नहीं, बल्कि बेमौके सरप्राइज पाना चाहती हैं।

4. बहुत से लड़कों को लगता है कि गिफ्ट पॉकेट-फ्रैंडली नहीं हो सकता लेकिन लड़कियों को महंगे गिफ्ट की दरकार नहीं होती। वे चाहती हैं कि गिफ्ट प्यार से मिले।

5. लड़कियों को केवल तारीफ करने वाले लड़के अच्छे नहीं लगते, वे ऐसे पार्टनर को पसंद करती हैं, जो उनकी गलत बातों को भी बता सके।

Post a Comment

और नया पुराने