अर्शी खान ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल


सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 11 में अपने गुस्से और लड़ाई से हमेशा चर्चा में आने वाली अर्शी खान एक बार फिर से खबरों में छाई हुई हैं।


अर्शी ने ये शूट एक म्यूजिक वीडियो के लिए करवाया है । इस शूट की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है । अर्शी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह 12 जुलाई को रिलीज होगा ।


बिकिनी पहने अर्शी अपने नए लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं लेकिन उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।


यूजर्स ने अर्शी खान को उनका धर्म याद दिलाया और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए । यूजर्स ने अर्शी की फोटो पर कई भद्दे कमेंट किए । एक यूजर ने लिखा, 'अर्शी बस करो । अल्लाह का खौफ रखो ।'


हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अर्शी खान ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। इससे पहले भी बिग बॉस सीजन 11 में नाइटी पहनने के कारण उन्हें लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Post a Comment

أحدث أقدم