जी हां, आज तक आपने ऐसे वाटर पार्क तो खूब देखे होंगे जो लोगों के लिए कॉमन यूज की खातिर खुले हैं लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा वाटर पार्क देखा है जो किसी स्पेशल तबके को ध्यान में रखकर स्पेशल यूज के लिए खोला गया हो..? यूं तो वाटर पार्क में कोई भी इंसान जाकर पैसे से टिकट खरीदकर इसका लुत्फ उठा सकता है लेकिन जिस स्पेशल वाटर पार्क की बात हम करने जा रहे हैं उसमें केवल शारीरिक रूप से अक्षम लोग ही जा पाएंगे।
जी हां, यह केवल शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए ही होगा। खचाखच भरे वाटर पार्क में शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों का मस्ती करना मुश्किल होता है। ऐसे में ये बच्चे भी इसका मजा ले सकें, इसलिए टेक्सास के सैन एंटोनियो में ‘मॉर्गन्स इंस्पिरेशन आईलैंड’ नाम से एक वाटर पार्क बनाया गया है।
इसके संस्थापक हॉर्डन हार्टमैन के मुताबिक, यहां आम वाटर पार्क्स की तरह ज्यादा भीड़ नहीं होती है, क्योंकि यह केवल अक्षम बच्चों के लिए ही है। यहां वाटरप्रूफ व्हीलचेयर भी हैं, जिन्हें बच्चों के अभिभावक मुफ्त में किराए पर ले सकते हैं।




إرسال تعليق