बकरी की मुखाकृति
बकरी की मुखाकृति वाले लोग सेक्स को लेकर काफी रोमांच की मुद्रा में होते हैं इसलिए उनके व्यभिचारी होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोग औरतों को भोग्या के अलावा कुछ नहीं समझते तथा लोक-लाज की परवाह किए बगैर अनैतिक संबंधों में लिप्त हो जाते हैं।
कौवे की मुखाकृति
कौवे की मुखाकृति वाले इंसान बेहद धूर्त व स्वार्थी पाए जाते हैं। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी भी सीमा तक जाकर आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अक्सर ऐसे व्यक्तियों का रुझान क्राइम की ओर होता है जिस कारण इनसे एक खास दूरी बनाकर रहना ही आपके हित में होगा।
बंदर की मुखाकृति
बंदर एक ऐसी प्रजाति है जिसके स्वभाव के विषय में आप पहले से ही जानते हैं। यदि आपके आसपास मौज़ूद किसी इंसान की सूरत बंदर से मिलती-जुलती है तो पक्का यकीन मानिए कि वह बिल्कुल भरोसेमंद नहीं होगा तथा आपकी हर राज की बात वो सारी दुनिया से साझा करेगा। ऐसा इंसान बड़ा अपराधी तो नहीं होता है किंतु उसकी निकटता कुल मिलाकर आपको कभी भी नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है।
भैंसे की मुखाकृति
भैंसे की मुखाकृति वाले इंसान आक्रामक व हिंसात्मक व्यवहार वाले होते हैं। ऐसे इंसान ऑर्गनाइज्ड क्राइम के भागीदार होकर बड़े से बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से जितना दूर रहा जाए उतना ही अच्छा होगा साथ ही ऐसे लोगों की गतिविधियों पर खास निगाह रखना भी आवश्यक है ताकि वे समाज का कोई बड़ा नुकसान न कर पाएं।
लोमड़ी की मुखाकृति
लोमड़ी की मुखाकृति वाले मनुष्य बेहद चालाक व धूर्त होते हैं। ऐसे इंसानों का एकमात्र उद्देश्य स्वहित साधन होता है अतः इनसे बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
बिल्ली की मुखाकृति
बिल्ली की मुखाकृति वाले इंसान आत्मरक्षा के लिए बेहद चिंतित होने के कारण दूसरों की सुरक्षा दांव पर लगाने से नहीं चूकते। अतः इनके साथ व्यवहार रखते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि इनकी कोई हरकत आपको परेशानी में न डाल दे।

एक टिप्पणी भेजें