हम अपने नाखून रविवार को ही काटते है, लेकिन टोटकों के जानकार रविवार को नाखून काटने को अनुचित मानते है। फिर भी यदि विवाह में आने वाली बाधा को दूर करना है तो लड़की को गुरूवार के दिन ही अपने नाखून काटना चाहिये। गुरूवार को नाखून काटने से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जायेगी, ऐसा विश्वास करके ही नाखून काटने की जरूरत है।
नाखून को छोटी कैंची से ही काटे और काटकर किसी सफेद कागज में लपेटकर नाली के पानी में फेंक दें। गुरूवार के दिन नाखून काटने से गुरू की भी कृपा प्राप्त होती है। इसी तरह जिन लड़कों को विवाह में बाधा आ रही हो, उन्हें शुक्रवार के दिन नाखून काटने का टोटका आजमाना चाहिये।

إرسال تعليق