हर लड़की को यौवन अवस्था में हमेशा याद रखनी चाहिए ये 6 बातें !


कहाँ जाता है की जिंदगी भगवान की दी गयी एक ऐसी मोहलत है जिसे हमेशा खुशहाली से जीना चाहिए। अगर हम उनको आपने जीवन में अपना लेते हैं तो जिन्दगी खुशहाल हो जाती है। ऐसी ही कुछ बातों जिक्र चाणक्य नीति में हुआ है। इस ग्रंथ में हर आयु के मनुष्य के लिए बहुत सारी उपयोगी बातें हैं। जानिए वो कौन सी बातें चाणक्य नीति के अनुसार ऐसी हैं जो लड़कियों को जवानी के दौरान कभी नहीं भूलनी चाहिए....

अच्छी शिक्ष्या - सबको मालूम है शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है और एक शिक्षित व्यक्ति को हर जगह सम्मान मिलता है। साथ ही चाणक्य नीति में कहा है कि शिक्षा सौंदर्य और यौवन को एकदम परास्त कर देती है।

रहस्य - नीति में इस बात का भी जिक्र है कि अपने रहस्यों को किसी के सामने उजागर मत करो। यह आदत आपको भविष्य में बर्बाद कर सकती है।

भूतकाल - चाणक्य नीति के अनुसार हमें भूतकाल के बारे में कभी पछतावा नहीं करना चाहिए, न ही किसी को भविष्य के बारे में चिंता करनी चाहिए। विवेकवान, विवेकशील मनुष्य हमेशा ही वर्तमान में जिया करते हैं।

खुद पर विश्वास - जब भी किसी काम को करें तो उसकी शुरुआत से पहले खुद से तीन सवाल अवश्य करें- मैं ये क्यों कर रहा/रही हूं, इसके परिणाम क्या होंगे और क्या मैं इस काम में सफल हो पाऊंगा या हो पाऊंगी?

ईमानदारी से करे काम - जब कोई काम आप शुरू कर दें तो असफलता का डर तो मन से निकाल फेंके। डर का हमेशा त्याग करें क्योंकि ईमानदारी से काम करने वाले मनुष्य सदैव ही खुश रहते हैं।

बुरी संगत से बचे - एक बुरा मित्र कभी भी भरोसे से लायक नहीं है। और अच्छे मित्र पर भी बहुत अधिक विश्वास करना भी उचित नहीं है क्योंकि यदि ऐसे लोग कभी आपसे नाराज हो जाते हैं, तो सभी रहस्य खोल देते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم