'माया 2' के दूसरे गाने में दोनों एक्ट्रेस ने पार की सारी हदे, वीडियो हुआ वायरल


वेब सीरीज 'माया 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। गुरुवार को 'माया 2' का गाना 'जी चाहता है..' रिलीज किया गया है। इस गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस लीना जुमानी और प्रियल गौर लिपलॉक करती नजर आ रही हैं।


पिछले साल आई विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया' ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया था। बता दें कि 'माया' सीरीज में बीडीएसएम फैंटसी की कहानी दिखाई गई थी। अब 'माया 2' में विक्रम भट्ट दो लेस्बियन्स की लव स्टोरी दिखाएंगी।


'माया-2' को 30 मई से यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इस वेब सीरीज में सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की अभिनेत्री लीना जुमानी के साथ प्रियाल गोर नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो माया 2 में सिम्मी और रूही की कहानी बयान की जाएगी।


विक्रम भट्ट की सीरीज की कहानियां अलग टेस्ट की होती हैं जो दर्शकों को अपनी तरफ खिचने के लिए विवश कर देती हैं। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी कृष्णा भट्ट भी दर्शकों के टेस्ट को जान लिया है। 'माया' की तरह 'माया 2' सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने