इस मुकाबले में एक ऐसा कैच भी देखने को मिला। जिसपर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि कोई भी साधारण इंसान इस तरह से हवा में उछलते हुए ऐसा कैच शायद ही लपक पाए।
अली की गेंद पर डिविलियर्स ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलते हुए एक हाथ से हेल्स का इतना शानदार कैच पकड़ा कि मैदान पर मौजूद और मैच देख रहे किसी भी दर्शक को इस पर यकीन नहीं हुआ। एबी डीविलिर्स आसानी से छह रनों के लिए जा रही गेंद को बाउंड्री के अंदर से एक हाथ से खीच लाए।
इस कैच की तारीफ खुद कप्तान विराट कोहली ने भी की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'आज मैंने स्पाइडर-मैन को लाइव देखा।' वहीं मोईन अली ने अपनी गेंदबाजडी पर इस शानदार कैच के बारे में कहा कि ऐसा कैच सिर्फ और सिर्फ एबी डीविलियर्स ही पकड़ सकते हैं।
देखें ये कैच:
की स्पाइडरमैन कैच. @IPLhttps://t.co/QBctRUTe6d
— Vipin Kirad (@VipinKirad) May 18, 2018
एक टिप्पणी भेजें