अक्सर आपने wwe रेसलर के बारे में यह बात जाननी चाही होगी की ये रेसलर कितने रूपये कमाते है। आज हम आपको WWE के सबसे खतरनाक रेसलर ब्रोक लेसनर के बारे में बताने जा रहे है जो साल के बेहद कम मैचो में लड़ते हैं और इसके वाबजूद उनका मैच अच्छी खासी TRP हासिल कर लेते हैं। अगर बात करे उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट की तो उनका कॉन्ट्रैक्ट रेसलमेनिया 34 के बाद खत्म हो जाएगा लेकिन खबरों की माने तो उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे भी बढ़ सकता है।
आपको यह बता दे की फोर्ब्स ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की थी जिसमे सबसे कमाऊ रेस्लर के नाम थे और इस लिस्ट में ब्रोक लेसनर का नामा सबसे ऊपर था। ब्रोक लेसनर ने साल 2017 में मात्र 13 मैचो में हिस्सा लिया और इसके वाबजूद वे लगभग 12 मिलियन डॉलर्स कमाने में कामयाब रहे।
ब्रोक लेसनर रॉ में बेहद ही कम नजर आते हैं, उन्हें कंपनी सिर्फ बड़े पे पर व्यू इवेंट्स में लड़ाती है उन्ही कुछ मैचो से कंपनी को करोड़ो का मोटा मुनाफा हो जाता है।

إرسال تعليق