परिवार की बात करें तो जीना के 4 बच्चे (2 लड़के और 2 लड़कियां) हैं। इनमें दो बच्चों की शादी हो चुकी है। पिछले साल वो दादी मां भी बन चुकी हैं। जीना खुद को इतनी फिट और खूबसूरत रखती हैं कि वह इस साल मिस ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में भाग लेंगी।
इस प्रतियोगिता में 18 साल की लड़कियां भी भाग लेंगी। जीना को उम्मीद है कि वो ये कॉम्पिटीशन जीत जाएंगी और जीत के पैसों (10 हजार डॉलर) को अपनी बीमार दोस्त को डोनेट करेंगी। जीना ने बताया कि वह किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती और बालों में नारियल का तेल नियमित रूप से लगाती हैं।



إرسال تعليق