ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर, जानिए क्यों?


आपने भी यह नोटिस किया होगा कि कुछ ख़ास लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। आपको शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है मच्छर कुछ चीजों और ख़ास गंध के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं। आपको बता दें कि ओ-प्लस ब्लड ग्रुप वाले लोगों और गर्भवती महिलाओं को मच्छर ज्यादा काटते हैं। इस आर्टिकल में हम इससे जुड़े कुछ और कारण बता रहे हैं।

1. जो लोग ज्यादा मात्रा में बीयर पीते हैं उनकी तरफ मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं। साल 2010 में किये शोध के अनुसार जिन लोगों के खून में अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है उनके शरीर से एक ख़ास किस्म की गंध आती है और उसी गंध के प्रति मच्छर आकर्षित होते हैं।

2. मच्छर उन लोगों के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनके शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा ज्यादा निकलती है। यही वजह है कि गर्भवती महिलाओं को बच्चे या वयस्कों की तुलना में ज्यादा मच्छर काटते हैं। जिन लोगों के भी शरीर का आकार बहुत बड़ा होता है वे अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं।


3. शरीर की गंध भी मच्छरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि जिन लोगों के शरीर से ज्यादा दुर्गंध आती है उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं बल्कि शरीर से निकलने वाली एक ख़ास किस्म की खुशबू के प्रति वे ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

4. आपको यकीन नहीं होगा कि आपके स्किन में मौजूद बैक्टीरिया के कारण भी मच्छर आपके प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं। यही कारण है कि एड़ियों और पैर के नाखूनों पर मच्छर ज्यादा काटते हैं क्योंकि वहां बैक्टीरिया अधिक मात्रा में होते हैं।


5. जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में वर्कआउट करते हैं उनके खून मं लैक्टिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। आपको बता दें कि मच्छर लैक्टिक एसिड के प्रति बहुत तेजी से आकर्षित होते हैं और इसी वजह से वे ऐसे लोगों के शरीर पर ज्यादा काटते हैं।

6. शरीर के तापमान पर भी मच्छर बहुत आकर्षित होते हैं और इसीलिए जिनका शरीर ज्यादा गर्म होता है उन लोगों को मच्छर अपेक्षाकृत ज्यादा काटते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने