जापान में कंपनियां अपने मुताबिक कर्मचारियों की निजी जिंदगी चला रही हैं। यहां कर्मचारियों को तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है कि उन्हें कब शादी करनी है और कब बच्चा पैदा। ये जानकारी तब सामने आई, जब नर्सरी में काम करने वाली महिला कर्मचारी के पति ने ये खुलासा किया कि, उसकी पत्नी को उसका बॉस इसलिए ताने दे रहा है, क्योंकि वो गर्भवती हो गई।
यहां वरिष्ठता के हिसाब से ये तय होता है कि कौन सा कर्मचारी पहले शादी करेगा। अगर कोई महिला कंपनी के नियमों के खिलाफ जाकर गर्भवती हो जाती है तो उसे कंपनी के हित में सही नहीं माना जाता है। इस अजीब फरमान का खुलासा करने वाले शख्स ने बताया कि, "मुझे और मेरी पत्नी को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी कि बिना मंजूरी के वो गर्भवती हो गई। डायरेक्टर ने बड़ा गुस्सा दिखाते हुए हमारी माफी मानी। मगर अगले दिन से ही वो मेरी पत्नी को ताने दे रहा है।"



إرسال تعليق