गृहे दक्षा
यदि पत्नी भोजन बनाने, साफ-सफाई, घर की सजावट, कपड़े-बर्तनों आदि की सफाई, बच्चों की जिम्मेदारी संभालने, अतिथियों का मान-सम्मान करने, कम संसाधनों में ही गृहस्थी चलाने आदि घरेलू कार्यों में दक्ष हो तो, ऐसी पत्नी अपने पति व उसके परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
प्रियंवदा
ऐसी पत्नी जो अपने पति के अलावा उसके परिवार के सभी सदस्यों से प्यार से बात करती या वो पत्नी जो सभी से मधुर बोलती है, सदैव और बड़ों से संयमित भाषा में बात करती है बेहद भाग्यशाली होती है।
पतिप्राणा
ऐसी पत्नी जो पति की बातों को सुने और उन्हें माने। ऐसी पत्नी जो कभी अपने पति व उसके परिवार के सामने कोई बूरी बात न करे वो बेहद भाग्यशाली होती है। ऐसी पत्नी के लिए पति भी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।
पतिव्रता
एक पत्नी के लिए पवित्र होना सबसे बड़ा गुण है। अगर पत्नी किसी पराये मर्द का विचार भी अपने मन में नहीं लाती तो ऐसी पत्नी बेहद भाग्यशाली होती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसी पत्नियां पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। अगर ये 4 गुण किसी पत्नी में हो तो वह हमेशा ही पति और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगी।





إرسال تعليق