लोगो का मानना है कि पति का उम्र पत्नी से बड़ा होना बेहद जरूरी है ताकि वह इस लायक बन सके कि अपने घर-परिवार एवं पत्नी के लिए आमदनी ला सके। वैज्ञानिको का ऐसा मानना है कि एक लड़के और लड़की कि मैच्योरिटी के स्तर में काफी फर्क होता है। लड़कियां लड़कों से जल्दी मैच्योर हो जाती हैं इन्हे समय नहीं लगता है, जबकि लड़कों को भावनात्मक रूप से मैच्योर होने में समय लगता है। उनके बिच का अंतर 3 से 4 वर्ष का हो सकता है।
विशेषज्ञों का ऐसा मानना है की यदि एक ही उम्र के लड़का लड़की की शादी हो जाए तो उनमें आपसी समझ पनप नहीं पाती लेकिन यदि उनकी उम्र का अंतर होता है तो दोनों एक-दूसरे की बात को अच्छे से समझ पाते हैं और यही एक सफल शादी की निशानी मानी जाती है। खुद से ज्यादा उम्र वाला हमसफर होने से जिम्मेदारियों का एहसास जल्द होेने लगता है। अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो उनमें अनुभव की कमी होने के साथ ही जीवन में कई परेशानियों का सामना करा पड़ता है.



एक टिप्पणी भेजें