1. यूटीआई की समस्या में अक्सर महिलाएं तरफ पदार्थों का सेवन कम कर देती है, जिससे पेशाब भी कम आता है। यह बिल्कुल गलत है क्योंकि यूटीआई इंफैक्शन में आप जितना अधिक पानी पीएंगे, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा।
2. यूटीआई इंफैक्शन की समस्या में महिलाओं को कॉफी और मद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक आदि से भी दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इससे संक्रमण फैलने की आंशका बढ़ जाती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।
3. इस समस्या में महिलाएं अक्सर अपनी एंटीबायोटिक्स लेना बंद कर देती है क्योंकि उनका मानना है कि इसके सेवन से समस्या बड़ी बन सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई एंटीबायोटिक लेने से पहले या बंद करने से पहले किस अच्छे डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें।
4. यूटीआई होने पर शारीरिक संबंध बनाने पर रोक लगा दें क्योंकि ऐसी स्थिति में नियमित संबंध बनाने से इंफैक्शन फैल जाती है। वहीं संबंध बनाते समय काफी प्रॉबल्म भी हो सकती है।
5. यूटीआई की समस्या होने पर अक्सर महिलाएं पेशाब जाने से बचती है। अपना पेशाब रोकने की कोशिश करती है लेकिन यूटीआई के मरीजों के लिए यह सही नहीं है। जितनी बार पेशाब आता है, उतनी बार जाए क्योंकि यूरिन के जरिए कुछ बैक्टीरिया भी बाहर निकल जाते है।



एक टिप्पणी भेजें