कोलकाता पुलिस की यूनिफॉर्म का रंग सफेद होने का एक विशेष कारण है। दरअसल इसके पीछे की वजह अंग्रेजी शासन है। जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस का गठन साल 1845 में किया गया था। भारत की स्वतंत्रता के बाद अंग्रेज तो चले गए, लेकिन कोलकाता पुलिस को अपनी निशानी दे गए। असल में अंग्रेजों ने ही कोलकाता पुलिस के लिए सफेद यूनिफार्म का चुनाव किया था।
इसका कारण ये है कि कोलकाता समुद्र के करीब बसा हुआ है और इसी कारण यहां पर काफी गर्मी और नमी होती है। यही वजह है कि अंग्रेजों ने सफेद रंग का चुनाव किया, जिससे सूरज की रोशनी सफेद यूनीफॉर्म पर पड़कर रिफ्लेक्ट हो जाए और पहनने वाले को गर्मी न लगे।
वैसे तो कोलकाता वेस्ट बंगाल की राजधानी है, लेकिन इसके बाद भी यहां पुलिस की यूनीफॉर्म बंगाल पुलिस से अलग है। इसका कारण ये है कि कोलकाता पुलिस का गठन साल 1845 में हुआ था, वहीं बंगाल पुलिस का गठन साल 1861 में किया गया था। इसीलिए बंगाल पुलिस खाकी यूनीफॉर्म और कोलकाता पुलिस सफेद यूनीफॉर्म पहनती है।




إرسال تعليق