जानिए, किस दिन खरीदने चाहिए नए कपड़े और कब पहनने चाहिए!


शॉपिंग करना और नए कपड़े पहनना हम सब को बहुत पसंद होता है लेकिन अगर सही दिन का चुनाव ना करें तो मुश्किल हो जाती है। नए कपड़े हमें नकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं और मन खराब हो जाता है। हम किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो वह भी बेमन से करते हैं और बेमन से किए काम में सफलता की उम्मीद बहुत कम होती है। लेकिन अगर दिन का चुनाव सही हो तो कपड़ों से ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि गुडलक भी आता है।


ऐसे नए कपड़े धारण करने के लिए मंगलवार व शनिवार सबसे अशुभ माना गया है। अगर आप शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। इसके पीछे कारण यह है कि शुक्र को धन, ऐश्वर्य व सुख, वस्त्र का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्रवार को नए कपड़े खरीदने पर शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है। बुधवार, गुरुवार व रविवार के दिन को भी शुभ माना गया है। सोमवार को मध्यम शुभ माना गया है।


 हमने अक्सर देखा होगा कि किसी खास मौके पर घर के सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं। इसके पीछे का कारण यही है कि किसी शुभ घड़ी में कपड़े पहनने से खुशियां और समृद्धि आती है। नए कपड़े आपको उमंग से भर देते हैं। वहीं इसका ग्रहों से भी सीधा संबंध है। अगर आप उदास हैं तो पिंक या लाल रंग के कपड़े पहनें, साथ ही सफलता के लिए पीला रंग पहनें।

Post a Comment

और नया पुराने