अंगूरी भाभी उर्फ शिल्पा शिंदे का सुनील ग्रोवर के साथ ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो क्लिप सुनील ग्रोवर के साथ उनके शो ‘धन धना धना’ का है और इसमें उनके साथ समीर कोचर, सुनील ग्रोवर और पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी नजर आ रहे हैं। अजय जडेजा शो में गेस्ट हैं और सुनील और शिल्पा उनसे चुटकी ले रहे हैं।
वीडियो में देख सकते किस तरह किरदार एकदूसरे के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर उर्फ प्रोफेसर LBW और शिल्पा शिंदे फुल कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में सीन के दौरान खूब जोक्स और हंसी मज़ाक का माहौल चल रहा था ऐसे में जब गुगली देवी अजय जडेजा को आंख मारती है और अजय झेंपकर रह जाते हैं। पूरा माहौल खुशनुमा हो जाता है।

एक टिप्पणी भेजें