कच्चा पपीता
गर्भकाल के दौरान महिलाओं को कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से प्रसव जल्दी होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि किसी महिला को गर्भकाल का तीसरा या अंतिम माह चल रहा है तो वह डॉक्टर की सलाह लेकर पका हुआ पपीता खा सकती है। इसमें विटामिन C तथा अन्य पोषक तत्व रहते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।
अंगूर
गर्भकाल की अंतिम तिमाही में महिला को अंगूरों का सेवन करने से बचना चाहिए। असल में इनकी तासीर गर्म होती है जिसके कारण असमय पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।
अनानास यानी पाइनएप्पल
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अनानास का सेवन करने से बचना चाहिए। वैसे प्रेग्नेंसी के दौरान इसको यदि न ही खाएं तो अच्छा है क्योंकि इसके सेवन से जल्दी ही प्रसव होने की संभावना बढ़ जाती है।
إرسال تعليق