उर्वशी की अदाएं लोगों के सिर चढकर बोलती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि उर्वशी गजब की खूबसूरत हैं।हाल ही में उर्वशी का ब्राइडल लुक सामने आया है। उर्वशी का ये लुक उनके एक फैशन शो का है ।
दरअसल उर्वशी ने दुल्हन बनकर फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए रैंप पर वॉक किया है। इस दौरान उर्वशी ने लाइट पिस्टा शेड रंग का लहंगा-चोली पहना। इस आउटफिट में वो किसी से परी से कम नहीं लग रही थी।
इसके साथ ही ज्वैलरी भी बड़ी कमाल की थी। जो उर्वशी ने इस लंहगे के साथ पहनी थी। उर्वशी का ये ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इन सभी तस्वीरों में उर्वशी मानो एक अप्सरा लग रही थी। उर्वशी ने साल 2013 में सनी देऑल के साथ सिंह साब द ग्रेट से डेब्यू किया था। इसके बाद वो ग्रेट ग्रांड मस्ती औऱ सनम रे जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।





एक टिप्पणी भेजें