खड़े होकर पानी पीने से हो सकती है दिल की बीमारी, जानें ये भी हैं नुकसान


पानी पीना सेहत के ल‍िए कई लिहाज से अच्‍छा बताया जाता है। लेकिन पानी पीने के भी कुछ न‍ियम हैं जिनका पालन करना अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य को मेंटेन करने के लिए जरूरी है। द‍िन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। अगर खड़े होकर पानी प‍िएंगे तो शरीर को दिल और किडनी से संबंध‍ित बीमार‍ियों को झेलना पड़ सकता है....


1. माना जाता है कि खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर का लिक्विड बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके चलते शरीर के जोड़ों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। जिससे जॉइंट पेन और गठिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


2. खड़े होकर पानी पीना किडनी के लिए हानिकारक माना जाता है। दरअसल खड़े होकर पानी पीने से यह बिना छने ही किडनी से बाहर गिरने लगता है। इस तरह शरीर में कई प्रकार की इंफेक्शन होने का खतरा बन जाता है। नतीजतन किडनी संबंधित समस्याएं शरीर में पनपने लगती हैं।


3. खड़े होकर पानी पीना हमारे दिल के लिए भी बहुत खतरनाक होता है। खड़े होकर पानी पीने से यह खाना पचाने में मदद नहीं कर पाता है। इस कारण से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है जो आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण तक बन सकता है।


4. अगर आप खड़े होकर पानी का सेवन करते हैं तो आपको अल्सर की समस्या से जूझना पड़ सकता है। दरअसल, खड़े होकर पानी पीने से आपके शरीर की एसोफेगस नली पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। मामला बिगड़ जाने पर इसके निचले हिस्‍से में अल्सर तक बन जाता है।


5. खड़े होकर पानी पीने से अपच की समस्‍या तक हो सकती है। खड़े होकर पानी पीने से खाना अच्छे से पच नहीं पाता है। जिस कारण आपको अपच की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। 

Post a Comment

और नया पुराने