अब बॉलीवुड में चमकेंगी यह टीवी एक्ट्रेस, 60 लड़कियों को पछाड़ इस फिल्म में बनाई जगह


इन दिनों एक एक करके टीवी स्टार्स बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं । अब लीजिए टीवी की एक और बहू बॉलीवुड में कदम रख रही है । जी हां, सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही की ईशानी यानि एक्ट्रेस राधिका मदान जल्द ही बिग स्क्रीन पर नजर आएंगी । राधिका किसी और की नहीं बल्कि विशाल भारद्ववाज की अगली फिल्म छुरियां में ऩजर आएंगी ।


बता दें कि इस फिल्म में कि लिए विशाल ने दो हीरोइनों को लीड रोल में लिया है । फिल्म के लिए पहले ही दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा को फाइनलाइज कर लिया गया था । लेकिन फिल्म की दूसरी हीरोइन की तलाश जारी थी । जिसके बाद विशाल 60 ल़डकियों का ऑडिशन लिया और फिर जाकर राधिका फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया है ।


फिल्म का बैकग्राउंड औऱ कहानी राजस्थान पर बेस्ड होगी । सान्या-राधिका फिल्म में एक दूसरे की बहने बनी नजर आएंगी । एक रिपोर्ट के मुताबिक विशाल ने इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म के लिए दोनों को कड़ी मेहनत करनी होगी ।


इसके अलावा फिल्म के सेकेंड शेड्यूल के लिए दोनों को अपना 10 से 12 किलो वजन भी बढ़ाना होगा । फिल्म दो पार्टस में होगी । शादी के पहले ये लड़कियां कैसी थी और शादी के बाद कैसी होंगी । मतलब इसमें दोहरी जिंदगी की कहानियों को दिखाया जाएगा । फिलहाल विशाल इस बार दर्शकों के लिए क्या नया ला रहे हैं ये देखना वाकई दिलचस्प होगा । 

Post a Comment

और नया पुराने