हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का आरम्भ रविवार से होता है, यह दिन भगवन सूर्यदेव का दिन माना जाता है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है इसलिए इस दिन पूजा पाठ करने से सभी ग्रहों की कृपा दृष्टि बनी रहती है। ये धरना प्राचीन काल से चली आ रही है। ये तो हिन्दू धर्म की बात अब ईसाई धर्म में रविवार को सप्ताह का आखिरी दिन माना जाता है और ये मान्यता है की ईश्वर ने सप्ताह के 6 दिन धरती के सृजन कार्य किया और सातवे दिन आराम किया था।
इसी वजह से अधिकतर देशों में रविवार का दिन छुट्टी के लिए तय किया गया और साथ ही इसे वीकेंड का नाम भी दिया गया है। ईसाई धर्म के अनुसार इस दिन काम करना अशुभ माना जाता है।



एक टिप्पणी भेजें