जीत के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स टीम को लगा बड़ा झटका


इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच का आगाज काफी शानदार तरीके से हुआ है, दर्शकों के हिसाब से पैसा वसूल मैच में एक समय चेन्नई हार की कगार पर खड़ी थी, उसके बाद ही ब्रावो की चमत्कारी बैटिंग की बदौलत चेन्नई ने आखिरी समय में मैच अपने नाम किया, लेकिन चेन्नई के दमदार बल्लेबाज केदार जाधव की चोट चेन्नई के लिए मुसीबत बन सकती है।

बता दें, एक समय ब्रावों के आउट होने के बाद एक ओवर में 7 रनों की जररूत थी, क्रीज पर चेन्नई की आखिरी जोड़ी के रूप में केदार जाधव के साथ इमरान ताहिर खड़े, चोट की वजह से केदार जाधव रन लेने सक्षम नहीं थे जिसके बाद उन्होंने एक छक्का जड़कर मुंबई के मुंह से जीत को छीन लिया। ब्रावो ने अपनी पारी में 7 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से 30 गेंदों पर 68 रन बनाएं।

केदार जाधव चलते मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें रन लेने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था। आगे होने वाले मैचों में केदार जाधव के रूप में चेन्नई के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।हालाँकि इस बारे में टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post a Comment

أحدث أقدم