बता दें, एक समय ब्रावों के आउट होने के बाद एक ओवर में 7 रनों की जररूत थी, क्रीज पर चेन्नई की आखिरी जोड़ी के रूप में केदार जाधव के साथ इमरान ताहिर खड़े, चोट की वजह से केदार जाधव रन लेने सक्षम नहीं थे जिसके बाद उन्होंने एक छक्का जड़कर मुंबई के मुंह से जीत को छीन लिया। ब्रावो ने अपनी पारी में 7 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से 30 गेंदों पर 68 रन बनाएं।
केदार जाधव चलते मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें रन लेने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था। आगे होने वाले मैचों में केदार जाधव के रूप में चेन्नई के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।हालाँकि इस बारे में टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें