2. वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री मीठा बोलती है, मां सरस्वती उससे सदैव प्रसन्न रहती हैं। बुरे और कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसकी भाषा की तरह बुरा होता है। अच्छी वाणी बोलने वाली पत्नी भाग्यशाली होती हैं।
3. जिन लोगों की संतान आज्ञाकारी होती है, वह मनुष्य सौभाग्यशाली होता है। अच्छी संतान कुल का नाम रोशन करती है। वहीं कुपुत्र कुल का नाश कर देता है। जिसकी संतान उसकी हर आज्ञा का पालन करती है, वह सबसे सुखी इंसान होता है।
4. रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार पड़ने से व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। अगर मनुष्यन निरोगी है, तो वह भाग्यरशाली है।
5. एक स्त्री ही घर को स्वर्ग या नरक बना सकती है। अच्छे स्वभाव और आचरण वाली स्त्री सदैव प्रसन्न रहती है। जिससे घर में प्रेम का माहौल बना रहता है। जिस व्यक्ति के पास ऐसी पत्नी होती है, वह भाग्यशाली होता है।

إرسال تعليق