इस साल टीवी की ये 7 एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर करने जा रही हैं धमाका

बॉलीवुड में कई बड़े स्टार हैं जिन्होंने टीवी से बड़े परदे पर अपना रुख किया है। सुशांत सिंह राजपूत, प्राची देसाई, हंसिका मोटवानी, गुरमीत चौधरी, श्रुति सेठ जैसे कई टीवी स्टार ने बॉलीवुड में एंट्री मारी है और इस साल कुछ और चेहरे टीवी से बड़े परदे पर अपना रुख कर रहे हैं। आइये जानते हैं कुछ टीवी अभिनत्रियों के बारे में जो इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.....

मौनी रॅाय


मौनी फिल्म गोल्ड से फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म में मौनी उनके अपोजिट दिखने वाली हैं। फिल्म आने वाले साल में 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी।

दीपिका कक्कड़


दीपिका कक्कड़ इस साल जे पी दत्ता की पलटन से डेब्यू करने जा रही हैं। दीपिका को ससुराल सिमर का से लोकप्रियता हासिल हुई थी।

अंकिता लोखंडे


अंकिता जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आएंगी। यह 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होने वाली है।

मृणाल ठाकुर


कुमकुम भाग्य फेम मृणाल ठाकुर जल्द ही ऋतिक रोशन की सुपर 30 में नजर आने वाली हैं। उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

निकिता दत्ता


निकिता दत्ता भी फिल्म गोल्ड से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. बता दे कि निकिता टीवी शोज 'ड्रीम गर्ल' और 'एक दूजे के वास्ते' जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं। निकिता अक्षय की फिल्म में सनी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी।

कृतिका कामरा


कृतिका कामरा भी साउथ की एक फिल्म की हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। कृतिका हाल ही में टीवी शो चंद्रकांता में नजर आई थीं।

पूजा गौर


मन की आवाज- प्रतिज्ञा' में लीड रोल में नजर आने वाली पूजा गौर बड़े पर्दे के रणवीर सिंह की गली बॅाय में नजर आयेंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم