वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के रूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें


वास्तु के मुताबिक प्रेग्रेंट महिला के रूम में तस्वीरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तस्वीरों के साथ ही रूम में माहौल का भी विशेष प्रभाव होता है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाता है कि प्रेग्नेंट महिला को मानसिक रूप से कोई परेशानी न हो, उसे खुशनुमा माहौल दिया जाता है। माना जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान यदि महिला को कोई परेशानी होती है तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी हो सकता है। वास्तु में गर्भवती महिला के कमरे में कुछ चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.....

1. गर्भवती महिला के कमरे में कभी भी हिंसक जानवर की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

2. गर्भवती महिला के कमरे में कोई नुकीली चीज रखना अशुभ माना जाता है। माना जाता है ऐसी चीजें रखने से नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है।

3. युद्ध वाली कहानियों की किताबें या भूत-प्रेतों की डरावनी किताबें या गर्भवती महिला के कमरे में नहीं रखनी चाहिए।

4. बेडरूम में डूबती नाव, युद्ध की तस्वीर या इस तरह के शोपीस प्रेग्नेंट महिला के कमरे में नहीं रखने चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم