आप अपने प्रेमी या प्रमिका से रिश्ता तोड़ने का सोच रहे हैं, लेकिन फिर भी उससे ये कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। तो अब एक आसान उपाय है आपके पास और वो है सेपेरेशन एजेंसी। जी हां, बर्लिन स्थित इस एजेंसी के कर्ताधर्ता बेरन्ड ड्रेसलर को सिर्फ़ अपने प्रेमी या प्रमिका का पता दीजिए और वो आपके लिए उससे रिश्ता तोड़ आएंगे। लीजिए हो गया न आपका काम आसान, न आंसू बहेंगे, न कोई दुख और न ही कोई टेंशन।
ड्रेसलर बताते हैं कि वो बताए हुए पते पर जाते हैं औ अपना परिचय देने के बाद प्रेमी या प्रेमिका को ये संदेश देते हैं कि उनका क्लाइंट उनसे रिश्ता तोड़ना चाहता है। ड्रेसलर के लिए ये बहुत आसान है, वो मानते हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ़ दो मिनट लगते हैं। उनके लिए ये सिर्फ़ काम का एक ज़रिया है। अब काम है तो इसके लिए ड्रेसलर के लोग आपसे कुछ फीस की भी अपेक्षा रखेंगे ही। वहां इस तरह की सेपेरेशन एजेंसियां काफ़ी सफल हो रही हैं।



إرسال تعليق