शिल्पा का मानना है कि डिजीटल मंच भविष्य है और पहले ही इससे बड़ी संख्या में युवा दर्शक जुड़ चुके हैं। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैं नहीं जानती कि बहुत सारी महिलाएं अपना सच्चा प्यार या जीवनसाथी कैसे ढूंढ़ेंगी लेकिन शो में उनकी मेंटर के तौर पर मेरा मकसद उन्हें यह जानने में मदद करना होगा कि वह अपने साथी में कौन सी आदतें नहीं चाहतीं।'
शो का नाम ‘हीयर मी, लव मी'। शिल्पा ने कहा, ‘आज के रिश्तों की असल समस्या यह है कि लोग एक - दूसरे की बात सुनना नहीं चाहते। इसलिए इस शो का नाम ‘हीयर मी , लव मी ' है ना कि ‘ सी मी, लव मी'। मुझे लगता है कि प्यार किस्मत से मिलता है।



एक टिप्पणी भेजें