नारियल पानी पीने से जड़ से खत्म हो जाएंगी ये 10 समस्याएं


नारियल पानी में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी जरूरत हमारे शरीर को ज्यादा होती है और नारियल पानी पीने से उन तत्वों की पूर्ति आसानी से हो जाती है। एक नारियल में औसतन 200 मिलीलीटर या थोड़ा ज्यादा पानी होता है। नारियल पानी की खास बात ये है कि यह लो कैलोरी की होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों से नारियल पानी भरपूर है। अब आपको बताते हैं नारियल पानी पीने के फायदे....


1. नारियल पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम सही रहता है।

2. नारियल पानी में साइटोकिनिंस नाम का तत्व होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है।

3. नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है।

4. डायरिया या उल्टी जैसी समस्या के लिए नारियल पानी फायदेमंद होता है।

5. नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।


6. नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

7. नारियल पानी पीने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और ये फैट फ्री होता है, जिससे दिल पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।

8. अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण नारियल पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।

9. हैंगओवर से बचने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है।

10. नारियल पानी वजन कम करने में भी सहायक होता है।

Post a Comment

और नया पुराने