'बाहूबली' के सॉन्ग 'मनोहारी' की एक्ट्रेस ने इंस्टा पर बिखेरा बोल्डनेस का जलवा


नोरा फतेही को उनकी बोल्ड तस्वीरों के लिए जाना जाता है, और इस बार भी नोरा अपनी हालिया तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बनी हुईं हैं।


कलर्स टीवी के दो रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा' में अपना जलवा बिखेर चुकीं नोरा फतेही की ये तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं।


बता दें कि नोरा बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ के आइटम सॉन्ग ‘रॉक द पार्टी’ में बेहद हॉट लुक में नजर आ चुकी हैं।


इसके अलावा नोरा पिछले साल किंग फिशर के कैलेंडर पर भी नजर आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में नोरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।


नोरा 'रॉकी हैंडसम' और 'मिस्टर एक्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कई तेलगु और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


इतना ही नहीं नोरा 650 करोड़ रुपये कमाने वाली मशहूर फिल्म 'बाहूबली' के सॉन्ग 'मनोहारी' में स्पेशल अपीरियंस में आ चुकी हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم