बीते दिनों तुर्की से छुट्टियां मना कर वापस आईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि वह अब से हर साल नई जगहों पर जाना चाहती हैं।
सोशल मीडिया साइट इंस्टा पर पूजा काफी एक्टिव हैं और अपने चाहने वालों के बीच अपनी हालिया तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।
पूजा हेगड़े आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहेंजो दारो’ में ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थीं। इस फिल्म में उनका काम काफी सराहा गया था। फिलहाल पूजा अल्लु अर्जुन अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘दुव्वाडा जगन्नाधम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इस्टाग्राम पर पूजा के 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम के लिहाज़ से ये बहुत बड़ा नंबर है। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम)





إرسال تعليق