आज आपने देखा हैं ऐसा सपना तो समझिए जल्द होने वाले हैं मालामाल


स्वप्न शास्त्र के अनुसार कई ऐसे सपने हैं जो इस बात का संकेत देता है कि आने वाला समय कैसा होगा। सपने में खेत देखना भी एक ऐसा ही सपना है जो इस बात का संकेतक माना जाता है कि भविष्य में क्या होने वाला है।


स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खेत देखना शुभ संकेत देने वाला माना जाता है। ऐसा सपना सुख-समृद्धि का संकेतक माना जाता है। दरअसल खेत किसान के लिए कर्मभूमि होती है। ऐसा माना जाता है कि सपने में लहलहाते खेत देखना आने वाले समय में सुख प्राप्ति की पूर्व सूचना देता है। सपने में खेत देखना संतान प्राप्ति का भी सूचक माना जाता है।


यदि सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में धन प्राप्ति होने वाली है। इसके अतिरिक्त यदि सपने में तरबूज का खेत देखने हैं तो यह भी धन प्राप्ति की निशानी मानी जाती है।हालांकि यदि कोई सपने में खुद को खेत में फसल काटते हुए देखता है तो वह मुसीबत आने का संकेतक माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना पति-पत्नी में मनमुटाव का संकेतक माना जाता है। 

Post a Comment

أحدث أقدم