'मेरी आशिकी तुमसे ही' की इशानी, इतनी हॉट कि बस देखते रह जाएंगे आप


इशानी नाम की भूमिका निभाकर लोगों के बीच अपनी एक ख़ास पहचान बना चुकी अभिनेत्री राधिका मदान इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि राधिका मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 'छुरियां' से फ़िल्मी जगत में कदम रखने जा रही है।


अब हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर की है जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में राधिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।


वहीं उनके चेहरे पर अपने बॉलीवुड डेब्यू की ख़ुशी साफ़ झलक रही है। गौरतलब है कि राधिका टीवी के मशहूर शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में नजर आई थी जिसमें उन्होंने इशानी नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।


इस शो में राधिका साथ मुख्य भूमिका में मशहूर अभिनेता शक्ति अरोरा नजर आये थे. साथ ही अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी थे। इस शो के जरिये राधिका घर-घर में पहचानी जाती है।


बता दे कि राधिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती है जो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल होती है।


अब राधिका छोटे परदे के बाद बड़े परदे पर नजर आने वाली है ऐसे में उनके फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है. अब देखना है कि छोटे परदे की ये खूबसूरत अदाकारा बड़े परदे पर क्या कमाल करती है।

Post a Comment

أحدث أقدم