हाथ नहीं हैं फिर भी माॅडलिंग की दुनिया में काफी प्रसिद्ध हैं यह मॉडल, देखें तस्वीरें


आप जैसी भी हैं खुद को स्वीकारें। ऐसी ही सोच रखने वाले लोग कुछ अलग कर दिखाते हैं। इसकी एक मिसाल कैलीफॉर्निया की मौली हिजिन्स है, जिसका हाथ नहीं है। लेकिन नकली हाथ की मदद से वह माॅडलिंग की दुनिया में आई और आज मौली लोगों में काफी प्रसिद्ध हैं।


मौली की उम्र 23 वर्ष है और उनके एक हाथ को सर्जिकल ऑपरेशन के जरिए बनाया गया है जबकि दूसरा हाथ पूरा नहीं है। हालांकि इसके बाद वह आज एक सफल माॅडल हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं।


मौली अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। मौली लोगों को खुद पर विश्वास करने की सलाह देती हैं। उन्होंने अपनी एक फोटो अपलोड करते हुए कैप्शन दिया था कि अगर मैं किसी और के जैसी बनना चाहूं तो वह बहुत अच्छा होगा।


लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। आप और मैं खूबसूरत होने से भी कुछ ज्यादा हैं। ऐसी ही बातों से लोगों को प्रेरणा देने वाली मौली के हजारों फैन्स हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم