आंखों से खेलने वाली प्रिया प्रकाश का एटीट्यूड वीडियो इंटरनेट पर वायरल


महज 28 सेकंंड के एक्सप्रेशंस भरे वीडियो से पूरे देश को अपना दीवाना बना देने वाली मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से चर्चा में हैं। प्रिया प्रकाश के पास फिल्मों और विज्ञापन के ऑफर की कमी नहीं है। इसी बीच उनका चॉकलेट ब्रांड का ऐड सामने आया है, वीडियो में प्रिया प्रकाश फुलऑन एटीट्यूड दिखाती नजर आ रही हैं।

IPL 2018 सीजन पर बेस्ड इस ऐड में प्रिया प्रकाश स्टेडियम में बैठी दिख रही हैं। कुछ ही दूरी पर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब प्रिया के पास बॉल आती है, तो एक क्रिकेटर उनसे बॉल उठाकर देने को कहता है। जबाव में प्रिया बोलती हैं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती। चॉकलेट के उनके इस विज्ञापन को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم