'ओरू अदार लव' उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के गाने 'मनिक्य मलाराया पूवी' के वीडियो में उनकी आंखों के इशारों ने उन्हें पॉपुलर बनाया था और यह वीडियो आग की तरह फैल गया था। प्रिया प्रकाश वारियर के फेमस होने की वजह से ही उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख पहुंच चुकी है। अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रिया प्रकाश एक इंस्टाग्राम पोस्ट के आठ लाख रु. तक चार्ज करती हैं।
फिल्म ओरू अदार लव में प्रिया ने स्टूडेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में स्कूल में होने वाले प्यार को दिखाया गया है। प्रिया के प्रकाश कई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है। अभी तक वो सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो से ही सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन फैन्स को उनके अगले प्रोजेक्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हैं।

إرسال تعليق