दिमाग में नहीं आ रहा कोई आइडिया तो, रिसर्च के अनुसार करें यह काम!


क्या आप अपने ऑफिस की किसी समस्या का समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं या फिर कोई रचनात्मक चीज लिखते समय आपका दिमाग काम नहीं कर रहा है? तो फिर आसपास थोड़ा टहलिए, क्योंकि एक शोध में ये साबित हुआ है कि बैठने की तुलना में टहलते समय आप ज्यादा क्रिएटिव होते हैं है।
रिसर्च: दिमाग में नहीं आ रहा कोई आइडिया तो कुछ देर टहलें

सेंटा क्लारा यूनिवर्सिटी के मेरिली ओपेजे ने बताया कि जिंदगी में शारीरिक क्रियाएं शामिल होना हमारे दिल ही नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी लाभदायक है। बहुत से लोग दावा करते हैं कि वह टहले समय बेहतर तरीक से सोच पाते हैं।

ओपेजो और उनके साथी डेनियल एल श्वार्ट्ज (स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन) ने इसके लिए 176 लोगों पर अध्ययन किया, जिसमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे. उन्होंने पाया कि रचनात्मक सोच को मापने के लिए परीक्षण में बैठे रहने वालों की अपेक्षा टहलने वालों की प्रतिक्रिया ज्यादा रचनात्मक थी।

Post a Comment

أحدث أقدم